Delhi Pollution: दिल्ली सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए स्कूलों के लिए बड़ा एलानः 10,000 क्लासरूम में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर

Due to Delhi Pollution Air Purifier In Schools: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution0 को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए बड़ा फैसला…

Due to Delhi Pollution Air Purifier In Schools:

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution0 को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए बड़ा फैसला किया है. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने घोषणा कि कि राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों के सभी क्लासरूम में 10000 एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को यह घोषणा की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूद ने कहा कि सरकार लंबे समय के प्रशासनिक उपायों के जरिए प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण (Delhi Pollution) एक दिन की समस्या नहीं है, इसके लिए लंबे समय तक काम करना पड़ेगा.

38,000 क्लासरूम में लगेगें, पहले फेज में 10,000 क्लासरूम पर लगाए जाएंगे-Delhi Pollution

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, ‘दिल्ली सरकार  (Delhi Pollution) के स्कूलों में कुल 38,000 क्लासरूम हैं. पहले फेज में 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. सूद ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार चाहती है, बच्चे स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें के साथ साफ हवा में सांस भी लें. सूद ने कहा कि दिल्ली का वायु प्रदूषण कोई सीजनल प्रॉब्लम नहीं है. यह कोई ऐसी समस्या है, जो पिछले 10 महीनों में पनपी हो.

दिल्ली के प्रदूषण (Delhi Pollution) का एक बड़ा कारण आस-पास के राज्यों से आने वाले प्रदूषक हैं. मौसम पर किसी का कोई कंट्रोल नहीं है. पिछले कुछ दिन से कुछ बेरोजगार राजनेता सरकार की आलोचना कर रहे हैं. दिल्ली सरकार ने हरे-भरे इलाको में AQI मीटर लगाए हैं. साल 2017-18 में 20 स्टेशनों को ग्रीन-20 की सूची में जोड़ा गया था. इनमें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, असोला वन्यजीव अभ्यारण्य, अलीपुर के ग्रामीण क्षेत्र, नेहरू नगर का कॉलेज शामिल था.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/4rxUD7tg51g?si=M84MbOVK8WLHMmou

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *