Delhi Pothole Death: दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा 25 साल का बाइक सवार: मौत, जानिए मृतक के पिता और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा?

Delhi Pothole Death: भारत देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में आज बाईक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। 25 साल के…

Delhi Pothole Death: दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में 25 साल के बाइक सवार के गिरने से मौत, पिता बोले दिल्ली जल बोर्ड की ग़लती, जानिए राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा?

Delhi Pothole Death:

भारत देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में आज बाईक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। 25 साल के युवक कमल ध्यानी की मौत के मामले में उनके पिता ने दिल्ली जल बोर्ड पर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, सब प्रशासन की ग़लती है. दिल्ली जल (Delhi Pothole Death) बोर्ड की ग़लती है. परसों तक वहां गड्ढा नहीं था. वो गड्ढा खुदा तो उसे (बेटे को) पता नहीं था, वो गड्ढे में गिर गया. कांग्रेस नेता राहूल गाधी और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसे हत्या बताया है.

सुबह ग्यारह बजे के बाद शिकायत लिखेंगे-

वहीं युवक के दोस्त ने बताया, मेरी दोस्त से रात 11:53 पर बात हुई थी. उसने कहा था कि ‘डिस्ट्रिक्ट सेंटर पहुंच गया हूं 15 मिनट में घर पहुंच जाऊंगा’. जब वो एक घंटे तक घर नहीं आया तो हम उसे ढूंढने आए. उसका फोन नहीं लग रहा था, वो नहीं मिल रहा था, उसकी बाइक नहीं दिख रही थी. हम शिकायत करने गए तो कहा गया कि सुबह ग्यारह बजे के बाद शिकायत लिखेंगे…”

Delhi Pothole Death, हादसा नहीं, हत्या-

राहुल गांधी ने इस मामले पर लिखा- यह हादसा नहीं, हत्या है – और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता. असली क़ातिल सड़क नहीं. गैरज़िम्मेदार सत्ता है. क्योंकि यहां न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है.

किसी की अंतरात्मा जागती है. इंदौर का ज़हरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण…

सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैया, खामियाज़ा जनता भूगते-

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है. नोएडा की घटना से भी बीजेपी ने कुछ नहीं सीखा. घोर लापरवाही और गैरजिम्मेदार रवैया अब बीजेपी सरकारों की पहचान बन चुका है. जिसका खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है.Image

पहले नोएडा में 27 साल के युवक की गड्ढे में गिरने से मौत-

दिल्ली कांग्रेस ने लिखा, कमल दफ़्तर से घर लौट रहे थे. रास्ते में खुला पड़ा गड्ढा उनकी मौत का कारण बन गया. यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड ने खोदा था, लेकिन न कवर किया गया, न बैरिकेड और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया गया. कुछ दिन पहले नोएडा में 27 साल के इंजीनियर युवराज की भी पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो चुकी है.

ये हादसे नहीं, सिस्टम की घोर लापरवाही हैं. ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों के बीच बीजेपी का नाकारा सिस्टम आम लोगों की जान ले रहा है.”

उच्च-स्तरीय जांच समिति गठित-

प्रवेश वर्मा ने लिखा, जनकपुरी लाइन रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट साइट पर हुए दुखद हादसे को गंभीरता से लिया गया है. दिल्ली जल बोर्ड ने घटना की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया है. समिति को ये निर्देश दिए गए हैं कि दुर्घटना स्थल का तुरंत निरीक्षण करें.

by- Anil Thakur

अन्य ख़बरें जानें-

गैंगस्टरां ते वार’ का 18वाँ दिन

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *