Defence Minister Rajnath Singh: रक्षामंत्री ने तवांग में जवानों संग मनाई विजयादशमी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Vijyadashmi Celebreations Indian Army: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने…

Vijyadashmi Celebreations Indian Army: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आज से  4 साल पहले मैं यहां आया था. मुझे लगा कि मैं विजयदशमी आपके साथ मनाऊं. जिन कठिन परिस्थितियों में आपलोग देश के सुरक्षा की जिम्मेदारी करते हैं इसके लिए मुझे उन पर नाज है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अधिकांश जवानों की ये इच्छा होती है कि एक बार सेना में सेवा दें. राजनीति में नेता भी ये चाहते हैं कि टेरिटोरियल आर्मी के जरिए सेना की वर्दी हमारे बदन पर आ जाए ये इच्छा होती है. इस वर्दी की क्या अहमियत है ये देश के नागरिकों को पता है. यदि गांव का साधारण सा व्यक्ति जो गलत चीजों को स्वीकार नहीं कर सकता उसे लोग फौजी स्वभाव का कहते हैं. ये इस देश के जवानों के प्रति लोगों का सम्मान है.

राजनाथ सिंह ने की सेना की तारीफ
 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, “इस वर्दी की क्या अहमियत है ये देश के नागरिकों को पता है. यदि गांव का साधारण सा व्यक्ति जो गलत चीजों को स्वीकार नहीं कर सकता उसे लोग फौजी स्वभाव का कहते हैं. ये इस देश के जवानों के प्रति लोगों का सम्मान है.” रक्षामंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ा है, अगर आपने देश की सीमाओं को सुरक्षित न किया होता तो भारत का कद जो दुनिया में आज है वो न होता. उन्होंने कहा कि भारत पहले कई देशों से हथियार खरीदता था लेकिन आज हम 20 हजार करोड़ से ज्यादा के हथियार निर्यात कर रहे हैं.

भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री का दौरा अहम
भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अरुणाचल दौरा काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है और अब की बार दोनों देशों के सेनाएं आमने-सामने आ चुकी हैं. चीन अक्सर अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता रहा है, खासकर ची तवांत को लेकर ज्यादा जोर देता है. चीनी विदेश मंत्री पिछले साल तवांग पर बातचीत की पेशकश की थी लेकिन भारत ने इसे खारिक कर चीन से दो टूक कहा था कि भारत तवांग पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *