Meghalaya Coal Mine Blast:
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान विस्फोट के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई कर रही है. ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने बताया, इस घटना को लेकर पुलिस ने दो खदान मालिकों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.
ऑपरेशन जारी-
पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना में अब तक मरने वालों संख्या 18 है. जबकि आपदा प्रबंधन की टीम अंदर फंसे होने की आशंका वाले अन्य खनिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी रखे हुए है. इस बीच सीएम संगमा ने जमीनी हालात का जायज़ा लेने के लिए दो कैबिनेट मंत्रियों को भी घटनास्थल भेजा है. सीएम संगमा ने कहा, पुलिस को इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इलाके में अवैध माइनिंग गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Meghalaya Coal Mine Blast, 18 लोगों की मौत-
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार की सुबह एक अवैध कोयला खदान में संदिग्ध डायनामाइट धमाके में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी. कोयला खदान में मरने वाले मजदूरों में तीन असम के निवासी थे. ये तीनों मजदूर बराक घाटी के काटीगोरा इलाक़े के रहने वाले थे.
असम सरकार ने मारे गए राज्य के तीन मजदूरों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके आलवा पीएम नरेंन्द्र मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को दो- दो लाख देने की घोणषा की थी.



