गैंगस्टरां ते वार का 29वां दिन: पंजाब पुलिस ने 689 ठिकानों पर की छापेमारी; 196 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 18 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 29वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार…

DAY 74 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 551 RAIDS; 245 HELD

चंडीगढ़, 18 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 29वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 689 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

29वें दिन, पुलिस टीमों ने 196 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1 हथियार बरामद किया, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या 9,978 हो गई है।

इसके अलावा 78 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 232 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर—93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 354वें दिन भी जारी रखा है, जिसके तहत आज 110 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 2.7 किलो अफीम, 419 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 354 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50,184 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 36 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *