‘गैंगस्टरां ते वार’ का 28वां दिन: पंजाब पुलिस ने 630 ठिकानों पर छापेमारी की; 156 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 17 फरवरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘ गैंगस्टरां ते वार’ के 28वें दिन पंजाब पुलिस…

DAY 73 OF GANGSTRAN TE VAAR

चंडीगढ़, 17 फरवरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘ गैंगस्टरां ते वार’ के 28वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित और मैप किए गए 630 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी 2026 को की थी। इसके तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

मुहिम के 28वें दिन पुलिस टीमों ने 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 9,782 तक पहुंच गई है।

इसके अलावा 88 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 190 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 353वें दिन भी जारी रखते हुए आज 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 92 किलोग्राम भुक्की, 720 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ, मात्र 353 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,974 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 55 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए राज़ी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *