Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक मामला सामने आया है जहां 8वीं कक्षा की एक दलित लड़की को परीक्षा देने के लिए अकेले बैठाया गया. बताया गया कि लड़की को दौरे पड़ रहे थे. यह लड़की कोयंबटूर के सेनगुट्टापलम स्थित स्वामी चिद्भवानंद मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है.
जानकारी के अनुसार, घटना का 1.22 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें लड़की सीढ़ियों पर बैठकर परीक्षा देती नजर आ रही है. मामला प्रकाश में आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, 5 अप्रैल को परीक्षा के दौरान लड़की में पीडी पाया गया था. इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने उसे कक्षा के बाहर बैठकर परीक्षा देने को कहा.
छात्रा के पिता ने बताया, हमने स्कूल से परीक्षा के लिए अलग मेज और कुर्सी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। लेकिन स्कूल ने व्यवस्था नहीं की। उसे कक्षा के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर लिखने को कहा गया। छात्रा को दो घंटे से अधिक समय तक सीढ़ियों पर लगातार बैठना पड़ा जिससे उसके पैर में दर्द हो गया।
लड़की को एक महिला से बात करते हुए सुना जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि वह महिला लड़की की मां है. वीडियो में लड़की कह रही है, “प्रिंसिपल ने मुझे यहां (सीढ़ियों पर) बैठकर परीक्षा देने को कहा।” लड़की ने यह भी कहा कि ऐसा (बाहर बैठकर परीक्षा देना) पहली बार नहीं हुआ.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



