Daily Meditation Program: मोहाली के स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए गए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे: हरजोत बैंस

Daily Meditation Program: चंडीगढ़, 5 फरवरी पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मोहाली जिले के सरकारी अपर-प्राइमरी स्कूलों ने छात्रों…

Meditation Program In Schools 

Daily Meditation Program:

चंडीगढ़, 5 फरवरी

पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मोहाली जिले के सरकारी अपर-प्राइमरी स्कूलों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बड़ी और नवीन पहल करते हुए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत की है।

श्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया ने आज मोहाली में एक वर्कशॉप के दौरान स्कूल प्रमुखों और प्रिंसिपलों के साथ

Daily meditation program launched in Mohali schools as pilot project yields positive results, says Harjot Bains
Daily meditation program launched in Mohali schools as pilot project yields positive results, says Harjot Bains

विचार-विमर्श किया। शिक्षा मंत्री ने छात्रों की तंदरुस्ती बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ के क्रियान्वयन और प्रभावों के बारे में वर्कशॉप में मौजूद लोगों को अवगत करवाया।

श्री बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू की गई इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुखों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छात्र अब शांत, एकाग्र और भावनात्मक रूप से मजबूत हो रहे हैं। श्री बैंस ने दोहराया कि राज्य सरकार की योजना है कि ऐसी सकारात्मक पहलें पूरे सूबे में लागू की जाएं।

’’न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (एन.आई.एल.पी.)’’ जैसे शैक्षिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट 19 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था। इसके तहत रोजाना अभ्यास में सुबह की सभा के बाद 30 मिनट का मेडिटेशन सत्र करवाया जाता है। एकरूपता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए जिले के स्कूलों में साढ़े इक्कीस (21½) मिनट का ध्यान मॉड्यूल प्रसारित और लागू किया गया है।

शिक्षकों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा,  “सच्ची शिक्षा केवल शैक्षणिक ज्ञान के बारे में नहीं है, बल्कि लचीले, भावनात्मक रूप से दृढ़ और एकाग्र व्यक्तियों पर केंद्रित होती है। यह नवीन पहल हमारे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य में एक सचेत निवेश है। शुरुआती फीडबैक मानसिक स्थिरता में वृद्धि और एकाग्रता को दर्शाता है। यह पंजाब भर में एक अधिक सहायक और सकारात्मक शिक्षण वातावरण बनाने में हमारे विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”

श्री मनीष सिसोदिया ने इस बात पर जोर दिया कि ध्यान करने से हमारी मानसिक और भावनात्मक सेहत में सुधार होता है। उन्होंने स्कूल नेताओं से अपील की कि वे रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम को पूरे मन से लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि इसका लाभ हर एक छात्र तक पहुंचे, ताकि उनके समग्र विकास और तंदरुस्ती में वृद्धि हो सके।
डीईओ (सेकेंडरी) मोहाली डॉ. गिन्नी दुग्गल ने हिस्सा लेने वालों का स्वागत किया और कार्यक्रम के लाभों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *