Himachal Snowfall: हिमाचल में बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड़, अटन टनल के साथ जलोड़ी दर्रे से वाहनों की आवाजाही बंद, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather and Snowfall Updaet: हिमाचल में फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने से ठंड़ बढ़ गई है। मंगलवार रात और बुधवार को…

Himachal Snowfall: हिमाचल में बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड़, अटन टनल के साथ जलोड़ी दर्रे से वाहनों की आवाजाही बंद, जानिए कैसा रहेगा मौसम?Himachal Snowfall: हिमाचल में बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड़, अटन टनल के साथ जलोड़ी दर्रे से वाहनों की आवाजाही बंद, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather and Snowfall Updaet:

हिमाचल में फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने से ठंड़ बढ़ गई है। मंगलवार रात और बुधवार को चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ अटल टनल, रोहतांग पास और धुंधी, लाहौल और किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। हिमपात के चलते पुलिस प्रशासन ने अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। आज सुबह नेहरूकुंड में ही सभी वाहन रोके गए।

कुल्लू को आनी से जोड़ने वाला जलोड़ी दर्रे से होकर शुरू की गई वाहनों की आवाजाही शाम को बर्फबारी के चलते फिर से बंद करनी पड़ी। कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बुधवार को भी हिमपात हुआ। आज और कल छह जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर को छोड़कर अन्य पांच जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊपरी शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई। ऊना जिले में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

Faridabad Encounter: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *