CM Yogi Adityanath challenged Pakistan news in hindi: जम्मू-कशमीर के पहलगाम (Pahalgam terror attack) में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत समेत अन्य देशों में भी हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पहलगाम हमले पर आगबबूला हुए. आज शनिवार सीएम योगी लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के चैनल कार्य का निरक्षण किया.
उसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले पर कहा कि हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे जो हमें उकसाएगा. उन्होंने कहा कि भारत किसी को भी नहीं छोड़ेगा जो भारत को उकसाएगा. हम किसी को भी उसी भाषा में समझाएंगे जो वह समझता है.
लखीमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को खुली चुनौती दी. सीएम योगी ने कहा, भारत में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है. भारत सरकार का सुरक्षा सेवा और सुशासन का मॉडल गरीबों के विकास और कल्याण पर आधारित है. यदि कोई भी सुरक्षा का उल्लंघन करता है, तो न्यू इंडिया जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत किसी भी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है. यह नया भारत है, यह किसी दुश्मन को नहीं छोड़ेगा.
सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है, आज यहां के युवाओं को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है. यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है. किसान का खेत भी बच जाएगा और बस्ती भी बाढ़ से सुरक्षित रहेगी. यह जनता का पैसा है, इसका उचित उपयोग होना चाहिए. लखीमपुर को तोहफा देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट सिर्फ लखनऊ में ही क्यों, लखीमपुर खीरी में भी होना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि जब विकास विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी लोग सत्ता में आए तो किसानों ने आत्महत्या कर ली. युवक भाग गया था. अब बेटी सुरक्षित है, व्यापारी सुरक्षित है और किसान आत्महत्या नहीं करता। विपक्ष हताश और निराश है, इसलिए अब जाति के नाम पर समाज को बांट रहा है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



