पंचकूला 7 जुलाई
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिसमें 198 खिलाड़ियों को 20 करोड़ 59 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई।मुख्यमंत्री ने खिलाडियों को संबोधन करते हुए कहा कि आप सब खिलाड़ियों को सम्मानित कर खुद को मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले सभी 198 खिलाड़ियों को, उनके माता-पिता व गुरुओं को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दी ।
मुख्यंमत्री ने कहा कि हर पदक के पीछे केवल कुछ मिनटों का खेल नहीं, उसके पीछे वर्षों का तप होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेला खिलाड़ी पदक नहीं जीतता, उसके साथ पूरा परिवार, पूरा गांव, पूरा प्रदेश और अंततः पूरा देश मेडल जीतता है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा देश को ऐसे खिलाड़ी दिए जिन्होंने भारत का दुनिया के सामने सिर ऊंचा किया है, चाहे वो पेरिस ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियन गेम्स हो या कॉमनवेल्थ गेम्स। हर मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उनका लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि ऐसा व्यक्तित्व बनाना होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज AI खिलाड़ियों के फिटनेस का विश्लेषण कर रही है। चोट की संभावना का पहले से अनुमान लगा रही है और प्रशिक्षण को अधिक वैज्ञानिक बना रही है। AI आपकी गति माप सकती है, आपकी तकनीक का विश्लेषण कर सकती है लेकिन आपके जुनून को नहीं माप सकती ।
अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अग्रिम राशि
भी प्रदान की जाएगी । खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यान चंद तथा तेनजिंग नोर्गे अवार्ड विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपए का मानदेय दिया जा रहा है । इसके साथ ही भीम अवार्ड विजेताओं को भी प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है । 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपए तथा 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपए मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि हमने पिछले 12 वर्षों में लगभग 1100 करोड रुपए की राशि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की है । पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर का ए स्टार उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा ।
अन्य खबरें जाने –





