Jabalpur Clashe:
मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा में बीती रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. अब तक इस मामले में पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक़, इलाक़े में अब शांति है और भारी पुलिस बल तैनात है.
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मुताबिक़, यह घटना सिहोरा थाने के आज़ाद चौक की है. गुरुवार को यहां दो बच्चों के बीच विवाद हुआ, जिसमें ईंट-पत्थर चले. एसपी ने बताया कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है और धार्मिक तौर पर कोई बड़ा नुक़सान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, पुलिस ने मौक़े पर तत्काल पहुंचकर लोगों को नियंत्रित किया. हल्का बल प्रयोग भी किया गया है.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को एक बार फिर इस घटना को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा, जो दोषी हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए भी टीमें अलग से लगी हुई हैं. क़रीब 25 लोग हिरासत में लिए गए हैं और अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. एसपी संपत उपाध्याय ने यह भी कहा कि सिहोरा में नमाज और अन्य गतिविधियां पहले की तरह होंगी.
अन्य ख़बरें जानें-
Trump: ट्रंप का बोर्ड ऑफ़ पीस की बैठक के दौरान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 11 जेट गिरने का किया दावा
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



