Chief Minister Mann:
जालंधर में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। वे आदमपुर में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना खाली नहीं है, बल्कि विपक्ष की नियत (Chief Minister Mann) खाली है।
पढ़ाई और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राज्य के युवाओं की पढ़ाई और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी उनकी सरकार की है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने की बता भी कही। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि जब बुजुर्ग अपने बच्चों की शिक्षा के लिए गुहार लगाते हैं तो उन्हें पीड़ा होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
Chief Minister Mann,भीड़ जुटाने के लिए जलेबियां बांटनी पड़ती
विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जहां उनकी सभाओं में लोग खुद जुटते हैं। अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को भीड़ जुटाने के लिए जलेबियां बांटनी पड़ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए मान ने कहा कि लोगों के खातों में पैसे डालने के वादे पूरे नहीं हुए और नोटबंदी को जुमला बताया।
अग्निवीर योजना की आलोचना
मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अस्थिर हो रहा है। साथ ही दावा किया कि पंजाब सरकार ने मुफ्त बिजली का वादा निभाया और बिजली दरों में कटौती कर आम जनता व व्यापारियों को राहत दी है। अंत में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर सीधा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने पंजाब को नुकसान पहुंचाया, वही आज उसे बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जनहित के एजेंडे पर काम कर रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



