Chandigarh Cyber Police in action: 1.96 करोड़ के WhatsApp Boss Scam में 2 और आरोपी गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

चंडीगढ़, 26  नवंबर चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने ₹1.96 करोड़ के WhatsApp Boss Scam मामले में दो और आरोपियों विनीत चस्कर (34), निवासी कनखल, हरिद्वार…

चंडीगढ़

चंडीगढ़, 26  नवंबर

चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने ₹1.96 करोड़ के WhatsApp Boss Scam मामले में दो और आरोपियों विनीत चस्कर (34), निवासी कनखल, हरिद्वार और हर्ष शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बैंक खाते उपलब्ध करवाने और ठगी की रकम निकालकर आगे पहुंचाने के बदले कमीशन लेते थे। पुलिस ने विनीत को 24 नवंबर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया, जबकि हर्ष गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद था, जिसे 23 नवंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई।

WhatsApp पर फर्जी मैसेज से ठगे ₹1.96 करोड़

कंपनी के अकाउंट अधिकारी को WhatsApp पर कंपनी के MD की प्रोफाइल फोटो लगाकर मैसेज भेजे गए थे और ₹1.96 करोड़ एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में 17 अप्रैल 2026 को साइबर क्राइम थाना चंडीगढ़ में FIR दर्ज हुई थी।जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से ₹13 लाख हरिद्वार के एक व्यक्ति के बैंक खाते में पहुंचे थे। उसे ₹50 हजार का लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाता इस्तेमाल करवाया गया था।

6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

रकम आने के बाद उसने चेक से पैसे निकालकर हर्ष शर्मा को सौंप दिए। पूछताछ में हर्ष ने करीब ₹12.5 लाख विनीत चस्कर और एक अन्य साथी को हरिद्वार में देने की बात बताई, जिसके बदले उसे कमीशन मिला था।इस मामले में पहले 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को लोन, क्रेडिट कार्ड या कमीशन का लालच देकर बैंक खाते लेते थे, फिर ठगी की रकम चेक से निकालकर नेटवर्क के मुख्य संचालकों तक पहुंचाते थे।

विनीत बैंक खाते उपलब्ध करवाता था, जबकि हर्ष रकम निकालकर आगे पहुंचाने का काम करता था। विनीत के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी की रकम का पता लगाने में जुटी है।

अन्य खबरें जानें –

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *