Chamba: चम्बा में 1.4 किलो चरस बरामदगी में नया मोड़, सास ने दामाद पर साजिश का लगाया आरोप, जानें क्या है मामला?

Chamba Charas Case: चम्बा-तीसा मार्ग पर कंदला के समीप 1 किलो 402 ग्राम चरस बरामदगी की गई थी. मामले (Chamba Charas Case) में अब एक…

Chamba Charas Case:

चम्बा-तीसा मार्ग पर कंदला के समीप 1 किलो 402 ग्राम चरस बरामदगी की गई थी. मामले (Chamba Charas Case) में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. इसमें गिरफ्तार की गई युवती को लेकर उसके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती की मां और भाई ने जिला उपायुक्त चम्बा से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

Chamba Charas Case- बेटी पूरी तरह निर्दोष

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पूरी तरह निर्दोष है. उसे सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया है. युवती की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसके ही ससुराल पक्ष ने झूठे मामले में फंसवाया है. महिला के अनुसार इस पूरी साजिश के पीछे दामाद अयूब, उसका जीजा और उनके भाई शामिल हैं. जिन्होंने आपसी रंजिश और निजी कारणों के चलते युवती को नशा तस्करी जैसे गंभीर मामले में फंसा दिया.

नशे से कोई लेना-देना नहीं-

परिजनों ने शिकायत में स्पष्ट किया है कि युवती का नशे से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है. परिवार का आरोप है कि जानबूझकर उसे बदनाम करने और पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की नीयत से यह साजिश रची गई. परिजनों का कहना है कि अगर मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी.

निष्पक्ष जांच की मांग-

परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि निर्दोष युवती को न्याय मिल सके और साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके. इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग भी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

क्या है मामला?

विशेष अन्वेषण इकाई (SIU)ने स्कूटी सवार एक महिला को 1 किलो 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था. यह चम्बा–तीसा मार्ग पर कंदला क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच के दौरान मिली थी. गिरफ्तार महिला की पहचान सलीमा बेगम पत्नी अयूब, निवासी गुराड़ा गांव, तहसील चुराह, जिला चम्बा के रूप में हुई थी.

अन्य खबरें जानें-
HTTPS://LIVINGINDIANEWS.CO.IN/HOME-PAGE/PUNJABI-NEWS/
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *