US and India Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर अमित शाह, राजनाथ सहित अन्य  केंन्द्रीय नेताओं ने क्या कहा ?

US and India Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की संभावनाओं के बीच अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर…

US and India Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर अमित शाह, राजनाथ सहित अन्य  केंन्द्रीय नेताओं ने क्या कहा ?

US and India Trade Deal:

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की संभावनाओं के बीच अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ़ को घटाकर 18 फ़ीसदी कर दिया है. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल समेत कई शीर्ष नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है.

व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे-

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए यह बड़ा दिन है, क्योंकि व्यापार समझौता 18 प्रतिशत के काफी कम टैरिफ के साथ तय हो गया है. इससे व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और दोनों देशों की साझा वृद्धि का रास्ता खुलेगा.

इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा-

विदेश मंत्री एस जयशंकर, ने लिखा, इस डील से दोनों अर्थव्यवस्थाओं में ज़्यादा नौकरियां बनेंगी, विकास को रफ़्तार मिलेगी और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा. यह ‘मेक इन इंडिया’ के प्रयासों को मजबूती देगा और भरोसेमंद तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाएगा. हमारे आर्थिक जुड़ाव में अवसर बहुत बड़े हैं और हमें भरोसा है कि हम उन्हें साकार करेंगे. मजबूत आर्थिक संबंध हमारी रणनीतिक साझेदारी की सबसे ठोस नींव है.

दोनों देशों के लिए उज्ज्वल भविष्य-

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट कर लिखा, अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं. दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं. भारत और अमेरिका मिलकर शांति और विकास के लिए काम करने की बड़ी क्षमता रखते हैं. दोनों देशों की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं. दोनों देश मिलकर तकनीक का सह-निर्माण कर सकते हैं और ऐसे समाधान विकसित कर सकते हैं जिनसे दुनिया को फायदा होगा. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए उज्ज्वल भविष्य लेकर आएगा. यह एक विन-विन डील है. दोनों देशों के नागरिकों और उद्योगों को इससे बड़ा लाभ होगा.

भारत-अमेरिका रिश्तों को नया आकार-

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, यह समझौता किसानों, एमएसएमई, उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोलेगा, जिससे वे दुनिया के लिए मेक इन इंडिया, दुनिया के लिए डिजाइन इन इंडिया और दुनिया के लिए इनोवेट इन इंडिया कर सकेंगे. इससे भारत को अमेरिका से तकनीक हासिल करने में मदद मिलेगी. यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक मोड़ है जो भारत-अमेरिका रिश्तों को नया आकार देगा और विकसित भारत 2047 की यात्रा को तेज़ करेगा.”

अन्य ख़बरें जानें-
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਕਹਿਰ: ਨੌਕਰੀ ‘ਤੇ ਜਾ ਰਹੇ 24 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੌਤ, ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਟੱਕਰ
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *