Eid 2025: ईद के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, (Draupadi Murmu) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई अन्य नेताओं ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ईद की बधाई देते हुए लिखा, “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दया की भावना फैलाए. आप सभी को खुशियां मिलें और आपके सभी प्रयासों में सफलता मिले. ईद मुबारक!”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार भाईचारे और दान की भावना को मजबूत करता है. उन्होंने लिखा, “ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में शांति और समृद्धि लाए”
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ईद की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “ईद मुबारक! यह खुशी का अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संदेश लाए”. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने लिखा, “ईद भाईचारे, करुणा और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देता है. यह त्योहार हमें प्रेम और एकता के सूत्र में बांधता है.”
ईद का त्यौहार दान और दया के महत्व को दर्शाता है. इस दिन कई लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं, ज़कात (दान) देते हैं, तथा गरीबों को भोजन, कपड़े और सहायता प्रदान करते हैं. यह इस्लाम के करुणा और सेवा के मूल सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



