Kapurthala 77th Republic Day: कपूरथला में 77वां गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन, डिप्टी कमिश्नर ने किया जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Kapurthala 77th Republic Day: पूरे देश की तरह कपूरथला में भी 77वें गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके…

Kapurthala 77th Republic Day: कपूरथला में 77वां गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन, डिप्टी कमिश्नर ने किया जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Kapurthala 77th Republic Day:

पूरे देश की तरह कपूरथला में भी 77वें गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर कपूरथला के नेतृत्व में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत डिप्टी कमिश्नर कपूरथला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई।

प्रशासनिक व राजनीतिक प्रतिनिधि रहे मौजूद-

इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, राजनीतिक प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर कपूरथला ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों और कपूरथला के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश में गणतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

डॉ. अंबेडकर के योगदान को किया याद-

इस अवसर पर भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सुंदर झांकियां और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह के अंत में जिले भर से सामाजिक, शैक्षणिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Republic Day Celebration: मोगा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने फहराया तिरंगा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *