CBI investigation in Bhullar Case: DIG हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में CBI की जांच तेज, पंजाब के अन्य अधिकारियों की संभावित संलिप्तता का हो सकता है खुलासा

CBI investigation in DIG Bhullar Case पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में CBI की जांच तेज़ हो…

CBI investigation in Bhullar Case: DIG हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में CBI की जांच तेज, पंजाब के अन्य अधिकारियों की संभावित संलिप्तता का हो सकता है खुलासा

CBI investigation in DIG Bhullar Case

पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में CBI की जांच तेज़ हो गई है। इस जांच के दौरान कई नए और अहम सबूत सामने आए हैं। इस जांच में संभावना जताई जा रही है कि, पंजाब के कई अन्य अधिकारियों की संभावित संलिप्तता का भी खुलासा हो सकता है। CBI ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज कर ली है। CBI ने मोबाइल फोन, मूल दस्तावेज़ और नकदी ज़ब्त करने की अनुमति के लिए विशेष अदालत में अर्जी दायर की है।

जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला पिछले साल दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के एक केस से जुड़ा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, WhatsApp चैट और दस्तावेज़ों की फोरेंसिक जांच से कई खुलासे हुए। जांच में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क के सबूत मिले हैं। आरोप है कि आरोपी ने निजी व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। इसके अलावा रिश्वत लेकर अवैध पक्षों की मदद करने के आरोप है। इस मामले में अभी अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *