Uttrakhand Accident News: दर्दनाक हादसा; चमोली में कार खाई में गिरी, पांच लोगो की मौत

Uttrakhand Accident News: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को भारी बारिश और आंधी के कारण एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से…

Uttrakhand Accident News: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को भारी बारिश और आंधी के कारण एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई. वे सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

पुलिस और बचाव टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आने की भी सूचना आई हैं. हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे. यह दुर्घटना शाम 6 से सात बजे के बीच हुई. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण घटना की खबर देर से मिली.

जिलाधिकारी ने बताया कि खाई से शवों को निकालने का काम जारी है. इस बीच, चमोली जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. यहां जारी एक शोक संदेश में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *