Punjabi Gangsters Deported: कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने पंजाबी मूल के दो गैंगस्टरों अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू को डिपोर्ट

Punjabi-Origin Gangsters Deported कनाडा में रंगदारी और संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने पंजाबी मूल के…

Punjabi Gangsters Deported: कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने पंजाबी मूल के दो गैंगस्टरों अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू को डिपोर्ट

Punjabi-Origin Gangsters Deported

कनाडा में रंगदारी और संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने पंजाबी मूल के दो गैंगस्टरों अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू को डिपोर्ट कर दिया है। सीबीएसए ने स्पष्ट किया कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल विदेशी नागरिकों को कनाडा में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एजेंसी के अनुसार, रंगदारी और अन्य अपराधों में शामिल विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार की। देश से बाहर भेजा जा रहा है। अब तक 35 अपराधियों को डिपोर्ट किया जा चुका है। अर्शदीप सिंह वर्ष 2022 में स्टडी परमिट पर कनाडा पहुंचा था। नवंबर 2025 में उसे गिरफ्तार किया गया।

जबरन वसूली, फायरिंग, ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। इसके बाद कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (आईआरबी) ने उसे ‘पब्लिक डेंजर’ घोषित किया और दिसंबर 2025 में उसके निष्कासन का आदेश जारी किए। सुखनाज सिंह संधू 2016 से कनाडा में अस्थायी निवासी के रूप में रह रहा था। नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया। संगठित अपराध में शामिल पाए जाने के बाद हाल ही में डिपोर्ट कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये मामले उन लोगों के लिए चेतावनी हैं जो कनाडा की जमीन का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं।

सीबीएसए के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एजेंसी ने अब तक 372 इमिग्रेशन जांच शुरू की हैं। इनमें से 70 लोगों के खिलाफ निष्कासन आदेश जारी किए जा चुके हैं। अगस्त 2025 से ‘पैसिफिक’ और ‘प्रेयरी’ क्षेत्रों में कार्रवाई तेज की गई, जिसे नवंबर 2025 में ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) तक बढ़ाया गया। वर्तमान में कनाडा हर सप्ताह औसतन 400 ऐसे लोगों को देश से बाहर कर रहा है, जिनके पास रहने का कानूनी अधिकार नहीं है या जो अपराध में शामिल हैं।
हाल के महीनों में भारतीय मूल के व्यापारियों को धमकी भरे कॉल मिलने की शिकायतें बढ़ी थीं। इस कार्रवाई को उसी के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। अब स्टडी परमिट और वर्क परमिट पर आने वाले युवाओं की पृष्ठभूमि की जांच और सख्त की जा रही है।

कनाडा सरकार ने ‘कनाडा बॉर्डर प्लान’ के तहत 30.4 मिलियन डॉलर का बजट निर्धारित किया है, जिसके तहत हर साल 20 हजार अवैध या आपराधिक प्रवासियों को बाहर भेजने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 1,000 नए बॉर्डर अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Pb & Hr High Court To Singer Badshah: सिंगर बादशाह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *