BSF Seizes Fake Currency: अमृतसर में बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तान से भेजी जाली भारतीय करंसी की 2,22,500 रुपये की खेप

BSF Seizes Fake Currency From  Pakistan: अमृतसर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की तरफ से भेजी गई जाली भारतीय करंसी की खेप…

BSF Seizes Fake Currency From  Pakistan: अमृतसर के पास बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तान से भेजी जाली भारतीय करंसी की 2,22,500 रुपये की खेप

BSF Seizes Fake Currency From  Pakistan:

अमृतसर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की तरफ से भेजी गई जाली भारतीय करंसी की खेप बरामद की। भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध पीला पैकेट पकड़ा। इसमें बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए। मामले में थाना रामदास में केस दर्ज किया गया।

जानकारी मुताबिक बीएसएफ की 181 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एएसआई अमित लोखंडे की टीम को गश्त के दौरान एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट मिले। बरामद नोटों की कुल कीमत 2,22,500 रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में जाली मुद्रा के पीछे सीमा पार नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप किसके जरिए और किन इलाकों में पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में पहले भी इस तरह की गतिविधियां सामने आती रही हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar: जालंधर पुलिस द्वारा गोल्डी बराड़ के नाम पर ₹2 करोड़ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *