Dhurandhar Song World Record: बॉलीवुड की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ने बदल दी रैपर की जिंदगी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ली जगह

Dhurandhar Song Guinness World Record: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दुनियाभर के साथ इसके गानों को भी बेहद प्यार मिला है। इस…

Dhurandhar Song World Record: बॉलीवुड की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ने बदल दी रैपर की जिंदगी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ली जगह

Dhurandhar Song Guinness World Record:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दुनियाभर के साथ इसके गानों को भी बेहद प्यार मिला है। इस फिल्म की हर किसी ने तारीफ की है। ‘धुरंधर’ फिल्म में थोड़े समय के लिए दिखाई देने वाले अरबी गाने ने बहरीन के एक रैपर की जिंदगी बदल दी है। फिल्म ‘धुरंधर’ का वायरल गाना ‘फासला’ (Fa9la) न केवल भारत में सोशल मीडिया पर छा गया है, बल्कि इसके सिंगर और रैपर फ्लिपराची को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह दिला दी है।

चार्ट्स में टॉप-

Fa9la गाने ने सबसे ज्यादा बिलबोर्ड के साथ अरबिया चार्ट्स में टॉप किया है, जिसके चलते फ्लिपराची सुर्खियों में छा गए और गाने ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। यह उपलब्धि सबसे ज्यादा बिलबोर्ड पर दिखाई देने का रिकॉर्ड है, जिसे अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है। इस उपलब्धि ने रैपर को भारत में चर्चा का विषय बना दिया है। अरबी लिरिक्स होने के बावजूद इस गाने को अपार लोकप्रियता मिली है।

 

फिल्म ‘धुरंधर’ के इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस सफलता से फ्लिपराची को भारत में भी बेहद पॉपुलैरिटी मिली है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी खुशी में सिंगर ने एक वीडियो भी शेयर किया है और इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

फ्लिपराची ने अपने वीडियो में गाने की सफलता पर रिएक्शन देते हुए कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी, यह एहसास बहुत ही शानदार है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि ये गाना उस भाषा (हिंदी) में पॉपुलर हुआ है। जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि जब वे एक फोटोशूट में बिजी थे, तब उन्हें यह खबर मिली कि उनका गाना एक साथ चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है।

उन्होंने बताया कि एक दूसरी भाषा और संस्कृति में गाने को इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है। फिल्म के टॉप चार्ट्स की बात करें तो Fa9la को टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 खलीजी और टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप- सभी बिलबोर्ड अरबिया द्वारा बनाए गए चार्ट्स में टॉप पर पहुंच जगह बनाई है।

अन्य ख़बरें जानें-
Epstein New Files: एपस्टीन से जुड़ी लाखों नई फाइलें जारी, ट्रंप का नाम, बिल गेट्स रूसी लड़कियों से संबंध बनाने के कारण
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *