Amritsar BJP Leader:
अमृतसर में DM गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में राजनीति गरमा गई है। BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। जाखड़ ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने और DM रंधावा की अंतिम प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए अमृतसर आए थे। पिछले कुछ दिनों में सामने आई जानकारियों ने इस मामले को और भी चिंताजनक बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि FIR को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई में विरोधाभास नज़र आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस गिरफ्तारी की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ संबंधित व्यक्ति आत्मसमर्पण करने का दावा कर रहा है। इसके अलावा, CCTV फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग जैसे डिजिटल सबूतों के गायब होने पर भी सवाल उठाए गए। जाखड़ ने कहा कि इन सब बातों का जांच पर असर पड़ सकता है।
BJP अध्यक्ष ने यह भी कहा कि DM रंधावा को प्रताड़ित किया गया था। उनका अपमान करने के लिए एक वीडियो बनाया गया था। जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी लोग ज़िम्मेदार हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित परिवार की मांग का समर्थन करते हुए। BJP ने केंद्रीय एजेंसी CBI से जांच कराने की मांग की। जाखड़ ने कहा कि जब तक पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता। तब तक BJP अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने घोषणा की कि BJP 4 अप्रैल को अमृतसर में धरना प्रदर्शन करेगी और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता।
अन्य ख़बरें जानें-
Panchkula Murder: पंचकूला में शादी से नाखुश 22 साल के युवक
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

