Biwahni Encounter: भिवानी में एसटीएफ और पुलिस ने किया काला का एनकाऊंटर, 4 दिसंबर को न्यायिक परिसर की गोलीवारी से क्या है संबंध?

Biwahni Encounter: भिवानी में एसटीएफ हरियाणा और भिवानी पुलिस ने शनिवार सुबह कोर्ट में फायरिंग(Biwahni Encounter) करने वाले बदमाश अजय उर्फ भोला का एनकाऊंटर कर…

Biwahni Encounter:

भिवानी में एसटीएफ हरियाणा और भिवानी पुलिस ने शनिवार सुबह कोर्ट में फायरिंग(Biwahni Encounter) करने वाले बदमाश अजय उर्फ भोला का एनकाऊंटर कर उसे काबू किया. इस पर 20 हजार रूपये के ईनाम था. सुबह लगभग 3 बजे इस एनकाऊंटर में अजय बदमाश के दोनों पैरों में गोलीयां लगी. इसका साथी राजस्थान के सीकर निवासी संदीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह एनकाऊंटर भिवानी-रोहतक मार्ग पर बामला टोल प्लाजा के पास हुआ.

(Biwahni Encounter) पुलिस पर फायरिंग-

भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अपराधी भिवानी टोल प्लाजा के पास (Biwahni Encounter) रूकने वाले है. इस पर एसटीएफ रोहतक यूनिट के इंस्पेक्टर नरेंद्र व डीएसपी इंदीवर की अगुवाई में टीम ने बामला टोल प्लाजा के पास इन्हें रोकने का प्रयास किया. इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने अपने बचाव में जब इन पर फायरिंग की तो ईनामी बदमाश अजय के दोनों पैरों में गोलियां लगी.बदमाश अजय पर 8 के करीब मामले पहले से दर्ज है.

भिवानी के न्यायिक परिसर में हत्या के लिए पहुंचे थे-

उन्होंने बताया अजय ने बीते चार सितंबर को भिवानी के न्यायिक परिसर में सुपारी लेकर बिजेंद्र व काला की हत्या करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन वकीलों के चैंबर के पास उन्होंने गलती से वहां खड़े लवजीत को गोली मार दी. जिसकी ईलाज के दौरान मौत भी हो गई थी. जिसके बाद ये लोग भाग गए. (Biwahni Encounter) इसमें दो मुख्य आरोपी अजय निवासी डाडमा व विकास निवासी काकड़ौली मुख्य शूटर थे. विकास को पकडऩे के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. इस घटना में शामिल कुल 12 लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है. ये वे सभी लोग है, जिन्होंने इन बदमाशों को वाहन, रहने के लिए स्थान व घटना को अंजाम देने के लिए रैकी करना सहित विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट की थी.

अन्य खबरें जानें-

Biwahni Encounter: भिवानी में एसटीएफ और पुलिस ने किया काला का एनकाऊंटर, 4 दिसंबर को न्यायिक परिसर की गोलीवारी से क्या हो संबंध?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/4rxUD7tg51g?si=f3futkNPylkLkYt5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *