PBKS Vs KKR : पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

PBKS Vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने तहलका मचा दिया. पंजाब की टीम ने अपने…

PBKS Vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने तहलका मचा दिया. पंजाब की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) को महज 111 रनों से हरा दिया. पंजाब किंग्स (PBKS) की इस जीत के बाद अंक तालिका में भी बड़ी हलचल मच गई है. पंजाब किंग्स की यह 6 मैचों में चौथी जीत है. दूसरी ओर, केकेआर (KKR) को इस सीजन में 7 मैचों में से चौथी हार का सामना करना पड़ा.

केकेआर (KKR) के खिलाफ मिली इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. हालांकि, यह कम स्कोर वाला मैच था, इसलिए टीम को रन रेट में बड़ी हानि हुई. पंजाब की टीम +0.172 रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है. पंजाब किंग्स से ऊपर गुजरात टाइटन्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स हैं.

पंजाब किंग्स (PBKS) और केकेआर (KKR) के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम अच्छी शुरुआत के बाद केकेआर के खिलाफ बुरी तरह लड़खड़ा गई. पंजाब किसी तरह केकेआर के खिलाफ 15.3 ओवर में 111 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा.

महज 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत पंजाब किंग्स से भी खराब रही. पंजाब की ओर से चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए. इस प्रकार केकेआर की पूरी टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई और पंजाब ने यह मैच 16 रन से जीत लिया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *