Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, यानी 30 मार्च, 2025 की सुबह में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इससे पहले हफ्तेभर में Gold Price में आए बदलाव के बारे में जान लेना आपके लिए जरूरी है. आइए जानते हैं फिलहाल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का कहां पर कितना दाम है?
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA.Com) के मुताबिक, इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट (10 Gram 24 Karat Gold Rate) 89,160 रुपये था. जबकि 21 मार्च को ये 88,169 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस हिसाब से देखें, तो घरेलू मार्केट में भी सोना महंगा हुआ है और इसका भाव 991 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ा है.
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



