Batala Arrest: बटाला में पुलिस ने टारगेट किलिंग करने से पहले ही किलरों को हथियार समेंत किया गिरफ्तार 

Batala Arrest: बटाला में पुलिस ने टारगेट किलिंग करने वाले ग्रुप को पकड़ने में कामयावी मिली। पुलिस ने पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर…

Batala Arrest: बटाला में पुलिस ने टारगेट किलिंग करने से पहले ही किलरों को हथियार समेंत किया गिरफ्तार 

Batala Arrest:

बटाला में पुलिस ने टारगेट किलिंग करने वाले ग्रुप को पकड़ने में कामयावी मिली। पुलिस ने पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से मॉडर्न पिस्टल और रिवॉल्वर भी बरामद हुए हैं। इनमें से दो मोगा के थे और बटाला में कोई क्राइम करने की प्लानिंग कर रहे थे। दो दूसरे उन्हें पनाह दे रहे थे और हथियार दे रहे थे।

मोगा से बटाला आए थे टारगेट किलिंग के लिए –

SSP बटाला डॉ. मेहताब सिंह डॉ. मेहताब सिंह ने बताया है कि कल उन्हें बड़ी कामयाबी मिली जब दो युवकों को गिरफ्तार किया गया जो मोगा से बटाला टारगेट किलिंग के लिए आए थे। इससे पहले कि वे घटना को अंजाम देते, लोकल लोगों ने पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से अल्ट्रा-मॉडर्न पिस्टल और कई राउंड बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई। दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से एक ने उन्हें पिस्तौल और मोटरसाइकिल दी थी और दूसरे ने उन्हें पनाह दी थी।

उन्होंने आगे कहा कि, आज हम उन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेंगे और आगे की पूछताछ करेंगे ताकि पता चल सके। उनके पीछे और कौन काम कर रहा है और उनके आका कौन हैं। SSP ने कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग पंजाब के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं जो इस मामले में भी साबित हो गया है। अभी तक इन चारों के खिलाफ कोई पुराना मामला सामने नहीं आया है। आगे की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि उन्होंने और कहां-कहां जुर्म किए हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Accident: पानीपत में GT रोड पर अनियंत्रित जेसीबी ने साइकिल सवार 
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *