Bangladesh Election Rulelt:
बांग्लादेश में हुए चुनावों में बाग्लदेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को प्रचंड बहुमत मिला। 300 सीटों में 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बीएनपी सत्ता में आ रही है। ऐसे में तारिक रहमान (Bangladesh Election Rulelt) प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। इस बीच भारत के नेताओं के अलावा पाकिस्तानी नेतओं नें भी बीएनपी की जीत पर बधाई दी है। इन चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी ने शानदार बहुमत हासिल किया है। पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बांग्लादेश की संप्रभुता और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं के लिए इस्लामाबाद के समर्थन की पुष्टि की।
भारत बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा- पीएम
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
इसके साथ पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के रिश्ते को लेकर भी अपनी बड़ा संकेत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं।
Bangladesh Election Rulelt, खरगे ने दी बधाई-
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक रहमान को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर बधाई दी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की तरफ से, मैं मिस्टर तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं।
शहबाज शरीफ ने दी बधाई –
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी बीएनपी को ‘शानदार जीत’ दिलाने पर तारिक रहमान को बधाई भी दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को शानदार जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं चुनावों के सफल संचालन के लिए बांग्लादेश की जनता को भी बधाई देता हूं।
I extend my warmest felicitations to Mr. Tarique Rahman on leading the BNP to a resounding victory in the Parliamentary elections in Bangladesh. I also congratulate the people of Bangladesh on the successful conduct of the elections.
I look forward to working closely with the…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) February 13, 2026
पाकिस्तान पीएम ने आगे कहा कि वह बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं ताकि ऐतिहासिक, भाईचारे वाले बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके और दक्षिण एशिया और उससे परे शांति, स्थिरता और विकास के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



