Haryana News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक सहूलियतबरी खबर सामने आई है.अब फिर से पंजाब, हरियाणा की रोडवेज बसों की सेवा दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डा तक शुरू हो गई है. बीते दिनों भारी बारिश और जलभराव के कारण आवाजाही बंद कर दी गई थी.लेकिन अब कश्मीरी गेट बस अड्डा (ISBT) आम लोगों के लिए आज से खुलने जा रहा है.
वहीं अब धीरे-धीरे सारे रास्ते खोले जा रहे हैं.रोडवेज बसों की आवाजाही को भी हरी झंडी दे दी गई है. हालांकि मौसम विभाग द्वारा आज से फिर दिल्ली में 7 दिन की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन बारिश से जलभराव जैसी स्थिति पैदा होने की उम्मीद नहीं की जा रही है. दिल्ली में बाढ़ से हालात खराब हुए हालात भी अब धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं.
इन राज्यों में सेवा बहाल
इन राज्यों के लिए बस सेवा हुई बहाल दिल्ली से फिलहाल हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए बस सेवा बहाल की गई है. दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर सब-स्टेशन से सप्लाई में देरी हुई तो अतिरिक्त जनरेटर मंगाकर बस अड्डे का परिचालन शुरू किया जाएगा.बस अड्डे में जगह-जगह पानी और कीचड़ से भरे रास्ते भी साफ कर दिए गए है.
दिल्ली में बारिश होने का अनुमान
गौरतलब है कि सोमवार से ही रिंग रोड पर ट्रैफिक खुलते ही UP और हरियाणा रोडवेज की कई बसों की आवाजाही बस अड्डे के बाहर से शुरू हो गई थी.
भारी वाहन चालकों को भी दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगी गई थी, लेकिन यमुना के घटते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है.इस बीच एक बार फिर से मौसम विभाग ने भी दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान लगाया है.



