गैंगस्टरों पर वार का 40वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 179 काबू, ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 86 नशा तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरों पर वार:  चंडीगढ़, 1 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 40वें दिन पंजाब पुलिस…

DAY 73 OF GANGSTRAN TE VAAR

गैंगस्टरों पर वार: 

चंडीगढ़, 1 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 40वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 499 ठिकानों पर एक साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाना है। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार संयुक्त और समन्वित कार्रवाई कर रही हैं।

अभियान के 40वें दिन पुलिस ने 179 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए। अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,203 हो चुकी है।

इसके अतिरिक्त 80 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 113 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया।

जनता गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के संबंध में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से सूचना दे सकती है। प्राप्त हर सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ लिया जाएगा।

इस दौरान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 365वें दिन पुलिस ने 86 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 878 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम भुक्की, 523 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पिछले 365 दिनों में कुल 51,734 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नशा मुक्ति और पुनर्वास अभियान के तहत आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

AAP Rally at Jantar Mantar: भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *