Farooq Abdullah Attempt to kill: जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को जान से मारने की कोशिश, जानिए इस पर उनकी और अन्य दल ने नेताओं ने क्या कहा?

Farooq Abdullah Attempt to kill : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने…

Farooq Abdullah Attempt to kill: जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को जान से मारने की कोशिश, जानिए इस पर उनकी और अन्य दल ने नेताओं ने क्या कहा?

Farooq Abdullah Attempt to kill :

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने एक शादी समारोह के दौरान पीछे से गोली चलाने की कोशिश की। इसमें फारूक अब्दुल्ला बच गए। घटना के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि “अल्लाह ने मुझे बचा लिया।” फारूक अब्दुल्ला के साथ यह घटना ग्रेटर कैलाश में एक शादी (Farooq Abdullah Attempt to kill) समारोह के दौरान हुई।

Attempt to kill, former Jammu and Kashmir Chief Minister, Farooq Abdullah, party leaders, Jammu Kashimer, Hindi News, Attker, Recation
Attempt to kill, former Jammu and Kashmir Chief Minister, Farooq Abdullah, party leaders, Jammu Kashimer, Hindi News, Attker, Recation

जब वे कार्यक्रम से निकल रहे थे, तभी कमल सिंह जामवाल नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर गोली चलाने का प्रयास किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपित 63 वर्षीय कमल सिंह

घटना के बाद, फारूक अब्दुल्ला ने शांत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ईश्वर की कृपा थी कि वे सुरक्षित बच गए। उन्होंने इस घटना को लेकर किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया। हमलावर ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई। आरोपित 63 वर्षीय कमल सिंह जम्वाल को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर दबोच लिया। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हमलावर पीछे से आकर फारूक पर गोली चलाने का प्रयास करता दिख रहा है।

Farooq Abdullah Attempt to kill

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने पिता और फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “फारूक अब्दुल्ला साहब पर हुए गंभीर हमले के बारे में सुनकर हैरान हूं। यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित और ठीक हैं। उम्मीद है कि पुलिस इस सुरक्षा चूक की तह तक पहुंचेगी।”

गंभीर सुरक्षा चूक

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने इस घटना को एक गंभीर सुरक्षा चूक बताया। उन्होंने कहा, “फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में हुए जानलेवा हमले की खबर सुनकर गहरा आघात पहुंचा। यह गंभीर सुरक्षा चूक स्वीकार्य नहीं है। शुक्र है कि वह सुरक्षित हैं। इस घटना की पूरी और पारदर्शी जांच की जानी चाहिए, ताकि जिम्मेदारी तय हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।”

हिंसा बिल्कुल मंजूर नहीं

पीडीपी नेता वहीद उर रहमान पारा ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा, फारूक अब्दुल्ला पर हुए इस निंदनीय हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। ऐसे अनुभवी नेता के खिलाफ हिंसा बिल्कुल मंजूर नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जाती है। उनकी सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना।

जांच होनी चाहिए

हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भी घटना की निंदा करते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा, “जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की खबर चिंताजनक और निंदनीय है। यह जानकर राहत मिली कि वह बाल-बाल बच गए। कोई लोडेड हथियार लेकर उनके इतने करीब आया और उन पर गोली चलाई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।”

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 12-March-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *