Udhampur Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के तीन आतंकीयों के छिपे होने की सुचना

Udhampur Encounter : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना को 3…

Udhampur Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के तीन आतंकीयों के छिपे होने की सुचना

Udhampur Encounter :

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना को 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। इस दौरान एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Udhampur Encounter-

चिगला बलोता क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज किया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, एक इंटेलिजेंस आधारित जॉइंट ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने आज शाम करीब 4 बजे बसंतगढ़ के सामान्य इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया है।

इस दौरान घेराबंदी कर गोलीबारी की गई। फिलहाल, ऑपरेशन जारी है। रविवार रात से जोफड़ इलाके में भी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उधमपुर के ऊपरी इलाकों में आतंकियों की संभावित मौजूदगी की सूचना के चलते सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

अन्य ख़बरों जानें-

Amritsar Smugglers Arrested: अमृतसर में पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क वाले तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान बॉर्डर होती थी हथियारों की सप्लाई

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *