Himachal All Party Meeting: राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सर्वदलिय बैठक, बीजेपी बीच में निकली जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ और सीएम का ने क्या कहा?

Himachal All Party Meeting on RDG: केंन्द्र सरकार द्वारा अन्य राज्यों के साथ हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने पर…

Himachal All Party Meeting: राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सर्वदलिय बैठक, बीजेपी बीच में निकली जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ और सीएम का ने क्या कहा?

Himachal All Party Meeting on RDG:

केंन्द्र सरकार द्वारा अन्य राज्यों के साथ हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने पर वित्तीय स्थिती जैसे हालात हो सकते है। इसी के लेकर सुक्खू सरकार ने आज शिमला में सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें सभी पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। लेकिन, भाजपा ने बैठक को आधे में छोड़कर बैठक का बहिष्कार किया। वंही सीएम का कहना है कि वे बिना बता सुने ही चले गए। लेकिन इन सब के बीच असली नुकसान हिमचाल की जंता का है।

सुक्खू सरकार दिम्मेदार-

बीजेपी ने बैठक को कांग्रेस सरकार का राजनीतिक एजेंडा करार दिया। साथ ही हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए सुक्खू सरकार को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए सुक्खू सरकार पर झूठे आंकड़े पेश करने के आरोप लगाए। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने राजनीतिक मंशा से बैठक बुलाई थी। बैठक में तथ्यों से विपरीत आंकड़े दिए गए हैं । सुक्खू सरकार अपने र्आंथिक कुप्रबंधन के लिए केंद्र सरकार और भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ना चाहती है।

Himachal All Party Meeting on RDG-

RDG को लेकर फाइनेंस कमीशन के समक्ष सही पक्ष रखने में सरकार नाकाम रही है केवल गलियां ही बैठक में दी गई है। अगर फाइनेंस कमीशन के समक्ष सही पक्ष रखा होता तो स्थिति अलग हो सकती थी। सत्ता में आते ही सुक्खू सरकार ने केंद्र को गालियां देने का ही काम किया और आज भी भाषा की मर्यादा का बैठक में खयाल नहीं रखा गया जबकि केंद्र से करोड़ो रुपए की मदद मिल रही है इसलिए विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक बीच से ही छोड़कर इसका बहिष्कार किया।

बिना बात सुने गए-

दुसरी तरफा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा जोर शोर के साथ बैठक में आई थी। परंतु वह RDG को लेकर अपना मत स्पष्ट नहीं कर पाई। वह बिना कोई सुझाव व बात सुने ही बैठक से चली गई। भाजपा कुर्सी हित देखकर, प्रदेश के हितों से किनारा कर रही है। हिमाचल की सरकार RDG को लेकर केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ेगी चाहे बीजेपी साथ दे या नहीं दे। RDG हिमाचल के लोगों का अधिकार है इसकी लड़ाई सभी पार्टी और लोगों को साथ लेकर लड़ी जाएगी और हिमाचल के विकास को भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

By- Anil Thakur

अन्य ख़बरों जानें-

Kapurthala Wedding Firing: कपूरथला में शादी समारोह के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति घायल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *