Mandi Accident Death: हिमाचल के मंडी में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान हादसा, पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से कंपनी के सुपरवाइजर की मौत  

Mandi Accident Death: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अंतर्गत औट तहसील के शालानाल में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक हृदयविदारक हादसा पेश आया…

Mandi Accident Death: हिमाचल के मंडी में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान हादसा, पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से कंपनी के सुपरवाइजर की मौत  

Mandi Accident Death:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अंतर्गत औट तहसील के शालानाल में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक हृदयविदारक हादसा पेश आया है। यहां पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से निर्माण कंपनी के एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पहाड़ी से पत्थर उन पर गिरा-

शुक्रवार को 42 वर्षीय मोहर सिंह, जो कि शालानाल (टनीपरी) के निवासी थे। थलौट के पास फोरलेन निर्माण स्थल पर नाली सफाई के कार्य की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से पत्थर सीधे उन पर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से मोहर सिंह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घायल अवस्था में मोहर सिंह को तुरंत कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एम्स (AIIMS) बिलासपुर रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, देर रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक संबंधित निर्माण कंपनी में बतौर सुपरवाइजर सेवाएं दे रहे थे।

कंपना ने 25,000 रुपये की फौरी राशि दी-

एनएचएआई (NHAI) पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए इसे एक आकस्मिक घटना बताया है। वहीं, औट के तहसीलदार रमेश राणा ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से 25,000 रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की है।

अन्य ख़बरें जानें-

RSS Chief Mohan Bhagwat: जब संघ कहेगा, दायित्व छोड़ दूंगा,- मोहन भागवत, 75 साल की उम्र होने पर बोले आरएसएस प्रमुख

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *