Amritsar Drug Addiction: अमृतसर के नशे ने छीन लिया मासूम बचपन: 15 साल का अमृतधारी युवक नशे की गिरफ्तार में

Amritsar Drug Addiction अमृतसर के संजय गांधी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक 15 साल का अमृतधारी…

Amritsar Drug Addiction: अमृतसर के नशे ने छीन लिया मासूम बचपन: 15 साल का अमृतधारी युवक नशे की गिरफ्तार में

Amritsar Drug Addiction

अमृतसर के संजय गांधी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक 15 साल का अमृतधारी युवक नशे की गिरफ्त में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, युवक को अपने दोस्तों के साथ नशा करते हुए देखा गया। जिसके बाद परिवार को इस सच्चाई का पता चला। पीड़ित युवक की दादी ने बताया कि उनका पोता पहले अमृतधारी था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। लेकिन बुरी संगत के कारण वह नशे की राह पर चल पड़ा। दादी का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस के कुछ लड़कों ने उनके पोते को इस रास्ते पर धकेला।

परिवार ने मौजूदा और पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में नशा सरेआम बिक रहा है, प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके पोते को कुछ भी होता है। तो इसके लिए सरकार ज़िम्मेदार होगी। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नशा बेचने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना ने समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि नशा हमारी नई पीढ़ी को किस तरह बर्बाद कर रहा है, जबकि लोगों का कहना है कि इलाके में छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के आदी हो रहे हैं और पुलिस अब तक खामोश है।

अन्य ख़बरें जानें-

Barnala Collapsed: बरनाला में दर्दनाक हादसा, तीन मजदूर युवकों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *