Amritsar Firing: अमृतसर में स्कूली बच्चों का झगड़ा हुआ खूनी, पांच से छह राउंड फायरिंग की पुष्टि, 11वीं का छात्र घायल

Amritsar School Firing: अमृतसर (Amritsar Firing) में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच के झगड़े में गोलियां चलने से इलाके में खौफ का…

(Amritsar Firing)

Amritsar School Firing:

अमृतसर (Amritsar Firing) में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच के झगड़े में गोलियां चलने से इलाके में खौफ का माहौल बना. रविवार रात लोहारका रोड पर कुछ युवकों के झगड़े में फायरिंग कर दी. इसमें एक युवक को गोली लग गई. घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सुलह के लिए आए थे, चला दी गोली-

दो युवकों के बीच झगड़े के दौरान गोलियां चलीं. इस फायरिंग (Amritsar Firing) में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान 11वीं कक्षा के छात्र अशप्रीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, झगड़ा स्कूल में शुरू हुआ, जहां 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच गलतफहमी हो गई थी. पुलिस ने बताया कि झगड़े के बाद दोनों पक्ष सुलह के लिए लुहारका रोड पर जमा हुए थे. इसी दौरान, निज़ाम के साथी हरविंदर सिंह ने गोली चला दी. जो अशप्रीत सिंह के पैर में लगी. पुलिस के मुताबिक, मौके पर पांच से छह राउंड फायरिंग हुई.

आरोपियों को बचाने (Amritsar Firing) के लिए बनाया जा रहा दबाव –

जांच की जा रही है कि इस्तेमाल की गई पिस्तौल लाइसेंसी थी या नहीं. पुलिस ने साफ किया कि दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है. पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि इस केस में एक विधायक की ओर से आरोपियों को बचाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. पीड़ित पक्ष का दावा है कि उनके पास घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है. बावजूद इसके निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है.

अन्य खबरें जानें-

U19 Asia Cup India vs Pakistan: एशिया कप फ़ाइनल में भारत की बुरी हारः पाकिस्तान ने जीता कप, 26.2 ओवर भारतीय टीम 156 रनों पर ऑल आउट

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/RBkChf_ZFS8?si=ezfkUrFikesCAWNC

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *