School Bomb Threat:

अमृतसर में शुक्रवार सुबह के एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को शक है कि पिछली बार की तरह यह धमकी भी फेक ई-मेल हो सकती है. घटना के बाद प्रशासन ने एतिहातन शहर के सभी स्कुलों में छुट्टी की घोषणा की है.
एहतियात बच्चों को भेजा घर-
अमृतसर के लगभग 15 स्कुलों को ऐसी धमकी मिली है. इसके चलते स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने एहतियात के तौर पर बच्चों को घर भेज दिया है. अमृतसर के पुतलीघर इलाके में स्थित सीनियर स्टडी स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. उस समय स्कूल में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे. हालात को देखते हुए स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत बच्चों के पेरेंट्स को फोन करके बच्चों के बारे में बताया. उन्हें घर ले जाने के लिए कहा.
प्रशासन कर रहा जांच –
साथ ही, स्कूल स्टाफ और बच्चों के पेरेंट्स ने भी कन्फर्म किया कि उन्हें स्कूल से कॉल आया था कि वे अपने बच्चों को लेने आए हैं क्योंकि उन्हें बम की धमकी मिली है. स्कूल स्टाफ ने बताया कि ई-मेल मिला जरूर है, लेकिन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन इसकी जांच कर रहा है और परेशान है. कुछ नहीं किया जा सकता.



