Amritsar Accident Thar vs Bike:
अमृतसर में गोल्डन गेट के पास सोमवार को एक थार गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच एक भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना तेज़ था कि मोटरसाइकिल दूर जा गिरी। चालक सड़क (Amritsar Accident) पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
Amritsar Accident, थार चालक फरार-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक अपने रास्ते पर दाहिनी ओर से आ रहा था। तभी अचानक एक सफेद रंग की थार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद, थार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि थार में महिलाएं भी मौजूद थीं। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
एक घंटे बाद पंहुची एम्बुलेंस-
राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। देर से मेडिकल मदद मिलने के कारण घायल की हालत को लेकर भी चिंता जताई गई। मामले में, पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि एक थार कार और मोटरसाइकिल के बीच हादसा हुआ है। जिसमें मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इलाके के CCTV कैमरों की जांच करेगी। कैमरों की मदद से थार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



