Afghanistan and Pakistan Attack:
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को अफगानिस्तानी शहर जलालाबाद में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अफगानी सैन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने विमान के पायलट को जीवित पकड़ लिया और बंदी बना लिया। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि इस पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवाई अड्डे के पास दो जोरदार विस्फोट हुए। धमाकों से पहले आसमान में जेट की आवाज गूंजी और कुछ ही देर बाद क्रैश की सूचना आई। तालिबान प्रशासन का कहना है कि उनकी कार्रवाई “रक्षात्मक” है और पाकिस्तानी घुसपैठ के जवाब में की गई है। शुक्रवार को तालिबान वायुसेना द्वारा इस्लामाबाद के करीब हमलों के बाद शनिवार का यह क्रैश तनाव को और बढ़ा गया।
पायलट के पकड़े जाने का दावा पाकिस्तान के लिए सैन्य व कूटनीतिक झटका माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच संवाद लगभग ठप है। सीमाई झड़पें अब व्यापक सैन्य टकराव का रूप लेती दिख रही हैं। जलालाबाद व आसपास के इलाकों में नागरिकों में दहशत है और कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
हैरान करने वाली बात है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अफगानिस्तान के दावे को झूटा करार दिया. इस्लामाबाद की ओर से कहा गया कि अफगानिस्तान में पाकिस्तानी विमान गिराने और पायलट को पकड़ने की खबर पूरी तरीके से झूठे हैं और निराधार हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने कहा कि यह एक झूठा दावा है. पूरी तरह से असत्य है.
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Accident: चंड़ीगढ के सेक्टर-26 बापूधाम पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार



