Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार की टक्कर, ऑटो के उड़ गए परखच्चे, ड्राइवर की हालत गंभीर

Mumbai Akshay Kumar Car Accident: सोमवार को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार का मुंबई में टक्कर हो गई। इस वक्त अक्षय और अपनी…

Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार की टक्कर, ऑटो के उड़ गए परखच्चे, ड्राइवर की हालत गंभीर

Mumbai Akshay Kumar Car Accident:

सोमवार को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार का मुंबई में टक्कर हो गई। इस वक्त अक्षय और अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने ऑटो-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा पलट गया और अक्षय कुमार के साथ चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एक्टर का सुरक्षा वाहन सड़क पर दाईं ओर पलट गया। इस हादसे में एक (Akshay Kumar Car Accident) ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हुआ।

ऑटो ड्राइवर के भाई ने की मुआवजे की मांग-

ऑटो रिक्शा ड्राइवर के भाई ने मांगी मदद ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के भाई मोहम्मद समीर ने एएनआई से की गई बातचीत में कहा, ‘यह घटना रात करीब 8 से 8.30 बजे हुई। मेरा भाई रिक्शा चला रहा था, तभी उसके पीछे अक्षय कुमार की इनोवा और एक मर्सिडीज थीं। जब मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी, तो इनोवा रिक्शा से टकरा गई। नतीजतन, मेरा भाई और एक दूसरा यात्री कार के नीचे फंस गए। पूरा रिक्शा बर्बाद हो गया। मेरे भाई की हालत बहुत गंभीर है। मेरी बस यही गुजारिश है कि मेरे भाई का ठीक से इलाज हो और रिक्शे के नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाए। हमें और कुछ नहीं चाहिए।’

Akshay Kumar Car Accident, दो लोग घायल-

पुलिस के अनुसार जुहू इलाके में दो कारों और एक ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इस हादसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार भी शामिल थी। बाद में घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।’

अन्य ख़बरें जानें-

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की जैश आंतिकियों से मुठभेड़, एक जवान शहिद, ऑपरेशन अभी जारी, शहिद को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *