AI Impact Summit: राजधानी दिल्ली में कल से शुरू होगा AI इम्पैक्ट समिट, विभिन्न देशों के राष्ट्रअध्यक्ष और सीईओ होगें शामिल

AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से AI इम्पैक्ट समिट शुरू होगा। इस समिट में पूरी दुनिया से कई जानी मानी हस्तियां,…

AI Impact Summit: राजधानी दिल्ली में कल से शुरू होगा AI इम्पैक्ट समिट, विभिन्न देशों के राष्ट्रअध्यक्ष और सीईओ होगें शामिल

AI Impact Summit 2026:

राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से AI इम्पैक्ट समिट शुरू होगा। इस समिट में पूरी दुनिया से कई जानी मानी हस्तियां, टेक कंपनियों के CEO एवं देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम में 5 दिन चलने वाले इस इवेंट में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। AI इम्पैक्ट समिट टेक्नोलॉजी वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट है। जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है।

विभिन्न देशों के नेता और सीईओ होंगे शामिल-

समिट में 20 से ज्यादा देशों के जाने-माने नेता और 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आएंगे। 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री समिट को जॉइन करेंगे। दुनियाभर के देशों की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक भी समिट में आएंगे।

समिट 3 मुख्य चीजों-

समिट 3 मुख्य चीजों- लोग, पृथ्वी, प्रगति पर आधारित होगा. विदेश मंत्रालय के अनुसार, AI समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शिरकत करेंगे। वहीं गुयाना के उपराष्ट्रपति भरत जगदेव और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिलाय भी समिट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कौन होंगे शामिल?

विदेश मंत्रालय के अनुसार, AI समिट में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो, स्पेन के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज, ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस,

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलजास बेक्टेनोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी आएंगे। वहीं अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई भी समिट में शामिल होंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

ਵਿਆਹ ਵਾਲੇ ਘਰ ਪਿਆ ਭੜਥੂ: ਸ਼ਗਨ ਤੋਂ ਕੁਝ ਘੰਟੇ ਪਹਿਲਾਂ ਦੁਲਹਨ ਹੋਈ ਫ਼ਰਾਰ, ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹੁੰਚਿਆ ਥਾਣੇ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *