Tej Pratap Yadav help Rajpal: सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जानिए कितने पैसे दिए और क्या कहा?

Tej Pratap Yadav help Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में सरेंडर कर चुके बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav Cheque Bounce) की तेज प्रताप यादव…

Tej Pratap Yadav help Rajpal: सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जानिए कितने पैसे दिए और क्या कहा?

Tej Pratap Yadav help Rajpal Yadav:

चेक बाउंस मामले में सरेंडर कर चुके बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav Cheque Bounce) की तेज प्रताप यादव यादव (Tej Pratap Yadav) ने आर्थिक मदद का एलान किया है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह राजपाल यादव को 11 लाख रुपये देंगे। उन्होंने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई तक बताया।

तेज प्रताप यादव ने लिखा- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार,

उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आगे लिखा- मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।

गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समय सीमा बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

अन्य ख़बरें जानें-

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला के स्कूल ऑफ एमिनेंस का अचानक किया दौरा, बुनियादी ढांचे का लिया जायजा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *