अफ्रीकी के एक देश की खदान में हादसा, 200 से ज्यादा लोगों की मौत जानिए कैसे हुआ हादसा? 

Afeica Coltan Mine Collapse: पूर्वी अफ्रीकी देश कांगो में एक खदान हादसा अब अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बन गया है. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC)…

Africa Coltan Mine Collapse: An accident at a mine in an African country has killed more than 200 people.

Afeica Coltan Mine Collapse:

पूर्वी अफ्रीकी देश कांगो में एक खदान हादसा अब अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बन गया है. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के नॉर्थ किवू प्रांत में स्थित रुबाया कोल्टन खदान में हुए भीषण भूस्खलन में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में खदान में काम (Afeica Coltan Mine Collapse) करने वाले मजदूरों के साथ बच्चे और स्थानीय बाजार में काम करने वाली महिलाएं भी शामिल हैं. यह हादसा बुधवार को हुआ, लेकिन शुक्रवार तक भी मलबे से शव निकालने का काम जारी रहा. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि असली मृतकों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं.

महिलाएं और बच्चे भी-

नॉर्थ किवू क्षेत्र के विद्रोही गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा काम्बेरे मुयिसा ने पत्रकारों को बताया कि रुबाया शहर में स्थित यह खदान भारी बारिश के कारण बुधवार को धंस गई. उस समय मृतकों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई थी. जिस समय में यह हादसा हुआ उस वक़्त खदान में महिलाएं और बच्चे भी काम कर रहे थे. यहां कोल्टन की खुदाई की जा रही थी, जो स्मार्टफ़ोन और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एक अहम खनिज है.

Afeica Coltan Mine Collapse, ठीक से रखरखाव नहीं-

पूर्व सुपरवाइज़र कि मानो तो इस साइट का ठीक से रखरखाव नहीं किया गया था, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई. उन्होंने यह भी कहा कि रखरखाव की कमी के चलते हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों में भी काफ़ी मुश्किलें आती हैं.

अन्य ख़बरें जानें-
Bathinda Death: बठिंडा के तलवंडी में पति-पत्नी की रहस्यमयी हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *