Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के हिन्दूकुश क्षेत्र में भूकंप आया है, जिसके झटके तिब्बत, बांग्लादेश और भारत के जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किये गए है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार अफ़गानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है.
भूकंप बुधवार सुबह 04:43 बजे भारतीय मानक समय (आईएसटी) पर आया. एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में विवरण साझा करते हुए कहा कि भूकंप अक्षांश 35.83 एन, देशांतर 70.60 ई पर आया. एनसीएस के अनुसार, भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया.
UNOCHA ने कहा कि अफगानिस्तान में बार-बार आने वाले भूकंप से कमजोर समुदायों को नुकसान पहुंचता है, जो पहले से ही दशकों के संघर्ष से जूझ रहे हैं, तथा उनमें एक ही समय में कई झटकों को झेलने की क्षमता नहीं है.
रेड क्रॉस के अनुसार, अफ़गानिस्तान में शक्तिशाली भूकंपों का इतिहास रहा है और हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है जहां हर साल भूकंप आते हैं.
अफ़गानिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच कई फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जिसमें एक फॉल्ट लाइन सीधे हेरात से भी गुजरती है.
आपको बता दें कि हाल ही में म्यांमार में भी तेज भूकंप आया था. इस भूकंप ने म्यांमार में भारी तबाही मचाई और हजारों लोग मारे गए. वहीं, कई लोगों के अभी भी लापता होने की खबरें हैं. म्यांमार में आए भूकंप का असर थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया. भारत ने म्यांमार में भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



