Manoj Kumar passes Away: अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Manoj Kumar passes away: सुपरस्टार अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई…

Manoj Kumar passes away: सुपरस्टार अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह कुछ समय से बीमार थे. मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों और ‘भारत कुमार’ के नाम से विशेष पहचान मिली.

मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था. 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार ने अपने आदर्श दिलीप कुमार के सम्मान में अपना फिल्मी नाम रखा. उनकी सिनेमाई यात्रा ऐसे समय में शुरू हुई जब भारतीय सिनेमा परिवर्तन के दौर से गुजर रहा था. मनोज कुमार ने न केवल अपने अभिनय कौशल से, बल्कि फिल्मों में देशभक्ति और सामाजिक चेतना को जीवंत करने की अपनी क्षमता से भी अपनी अलग पहचान बनाई.

अभिनेता को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे.पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था. उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते. 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया.

1957 में फिल्म फैशन से शुरुआत की
मनोज कुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म फैशन से की थी, लेकिन उनके करियर में असली मोड़ 1965 में आया जब फिल्म शहीद रिलीज हुई. इस फिल्म ने उन्हें एक नई पहचान दी और यहीं से सुपरस्टार बनने की उनकी यात्रा आगे बढ़ी. उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह प्रत्येक किरदार में इतना डूब जाते थे कि दर्शक उनके अभिनय से जुड़ाव महसूस करते थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *