Abohar:
अबोहर में सिटी वन की पुलिस ने कल देर रात एक ऐसे बेग निर्माता को काबू कर उसके पास से लाखों रुपए के बैग पकडे हैं। ये अंतराष्ट्रीय ब्राडेंड कंपनियों के लोगो लगाकर बाजार में सप्लाई कर रहा था। कंपनी के दिल्ली के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कल रात ही उसकी दुकान पर छापेमारी करते हुए उसे काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।
कापी राईट एक्ट के तहत मामला दर्ज-
जानकारी के अनुसार न्यु दिल्ली के कोटला मुबारकपुर साऊथ एवेन्यु निवासी विजय चौधरी पुत्र सुरेन्द्र चौधरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि गिन्नी वर्सेक, एसएएलआर माईकल क्रास स्विटजरलैंड व जे.चू लिमिटेड विश्व स्तर पर रोजाना यूज होने वाले प्रोडक्ट बनाते हैं। इनका व्यापार पूरे भारत वर्ष में होता है लेकिन कुछ लोग कंपनी के नकली लोगो लगाकर जाली सामान तैयार करके बेच रहे हैं। इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है।
अबोहर के कृष्णा नगरी में बब्बू दक्ष बेग हाऊस वाले भी कंपनी का लोगो लगाकर नकली माल बाजार में बेचकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। पुलिस ने उसकी दुकान पर छापेमारी की तो दुकानदार को 150 कैरिंग बैग व 60 लेडिज पर्स सहित काबू करते हुए उसके खिलाफ कापी राईट एक्ट की धारा 63 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उससे कडी पूछताछ कर रही है कि आखिर उसके साथ इस गोरखधंधे में और कौन कौन शामिल है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



