Aadhaar New App Launched:
आधार कार्ड के नए एप का फुल वर्जन आज लॉन्च कर दिया है। इसके लॉन्च हो जाने से सबसे बड़ा फायदा आधार कार्डधारकों को होगा जिससे उन्हें हर एक काम के लिए आधार सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। कई काम ऐसे हैं जो घर बैठे ही हो जाएंगे। इस नए एप से क्या होंगे फ़ाईदे।
फिजिकल आधार की जरूरत नहीं-
इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। ऐप में आपका पूरा आधार सुरक्षित डिजिटल रूप में मौजूद रहता है। बैंक, होटल, एयरपोर्ट या सरकारी दफ्तर, जहां भी पहचान दिखानी हो, आप मोबाइल से ही आधार दिखा सकते हैं। इससे आधार खोने, फटने या गलत हाथों में जाने का खतरा कम होता है।
Face Authentication-
दूसरा बड़ा बदलाव है Face Authentication का सपोर्ट। अब हर बार OTP पर निर्भर रहने की मजबूरी नहीं होगी। आप अपने चेहरे के जरिए भी पहचान सत्यापित कर सकते हैं.। यह फीचर खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें OTP मिलने में दिक्कत होती है।
QR कोड से तुरंत होगा वेरिफिकेशन-
नए Aadhaar App में QR कोड से तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है। अब किसी को आधार की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सामने वाला व्यक्ति सिर्फ QR कोड स्कैन करके आपकी पहचान जांच सकता है। इससे डेटा में छेड़छाड़ की संभावना बहुत कम हो जाती है। फर्जी आधार का इस्तेमाल रोकने में मदद मिलती है।
Multi-Profile Support-
एक और काम का फीचर है Multi-Profile Support। आप एक ही ऐप में पूरे परिवार के आधार को सुरक्षित रखा सकते हैं- माता-पिता, बच्चे और बुजुर्ग सभी का। आपको अलग-अलग डॉक्यूमेंट या फोन संभालने की जरूरत नहीं होगी।
आधार में खुद कर सकेंगे बदलाव-
अब आप घर बैठे खुद से अपने आधार में कई बड़े बदलाव कर सकते हैं। जैसे- आप अपने आधार में खुद ही अपना नंबर चेंज कर सकते हैं। साथ ही पता भी बदल सकते हैं. इसके लिए आधार केंद्र जाने, लंबी लाइन में लगने या छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा खासकर कामकाजी लोगों और ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद है।



