Amritsar News: अमृतसर में चलती THAR में लगी भयानक आग

Amritsar News: अमृतसर के सिविल लाइंस इलाके में स्वर्ण मंदिर के दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों की थार कार में अचानक आग लग गई.…

Amritsar News: अमृतसर के सिविल लाइंस इलाके में स्वर्ण मंदिर के दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों की थार कार में अचानक आग लग गई. युवकों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. आग इतनी भयंकर थी कि कार में विस्फोट हो गया. अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया. इस बीच, पुलिस मामले की जांच कर रही है.(A terrible fire broke out in a running THAR in Amritsar news in hindi)

अमृतसर के सिविल लाइन इलाके में रविवार को एक चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई. कार में सवार तीनों युवकों ने फुर्ती दिखाई और अपनी जान बचाने के लिए तुरंत कार से बाहर कूद गए. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई. इस दौरान वाहन में विस्फोट भी हुआ, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

घटना में शामिल युवकों ने बताया कि वे जम्मू के रहने वाले हैं और श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन कर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि रास्ते में अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में थार में आग लग गई. उन्होंने कहा कि अगर हमारा परिवार एक साथ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *