Jalandhar Fight: जालंधर के पीपआर युवकों में हुई लड़ाई, हथियार बरामद, पुलिस ने 4 को किया काबू 

Jalandhar Fight: देश भर के साथ पंजाब में भी होली का पर्व मनाया जा रहा है। मंदिरों में फूलों की होली खेली गई, वहीं लोगों…

Jalandhar Fight: जालंधर के पीपआर युवकों में हुई लड़ाई, हथियार बरामद, पुलिस ने 4 को किया काबू 

Jalandhar Fight:

देश भर के साथ पंजाब में भी होली का पर्व मनाया जा रहा है। मंदिरों में फूलों की होली खेली गई, वहीं लोगों द्वारा गुलाल के रंग से पर्व को मनाया गया। वहीं पीपीआर मार्किट में होली के पर्व पर 2 पक्षों में झड़प हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के कब्जे से हथियार बरामद किए। इस दौरान पुलिस युवकों को राउंडअप करके थाने ले गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी के हाथ में किरपाण पकड़ी हुई है जो कि युवकों के कब्जे से बरामद की गई।

4 युवको काबू-

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें युवकों की लड़ाई की सूचना मिली थी। जिसके बाद युवकों के कब्जे से हथियार बरामद किए गए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को मौके पर छुड़वाया गया। युवकों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस द्वारा 4 युवकों को काबू किया गया है। वहीं दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई

इस दौरान अल्कोहल मीटर से शराब का सेवन करने वालों की जांच करके कार्रवाई की गई। हर साल की तरह इस बार भी पुलिस द्वारा होली के पर्व पर हथियार बरामद किए गए है। एडीसीपी हरविंदर सिंह ने लोगों से अपील की कि वह शांतिमय ढंग से इस पर्व को मनाए। लड़ाई झगड़े करने वाले हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी होली के पर्व का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Iranian Ship Attack at Shrilanka: ईरानी जहाज पर श्रीलंका ने पास पनडुब्बी का हमला, 78 हताहत, 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *